पलामू : शहरी स्वास्थ्य सहिया का चयन कल

 

टीम एबीएन, मेदिनीनगर (पलामू)/रांची। स्वास्थ्य गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के रेड़मा वार्ड संख्या 16 में दो सहियाओं का चयन बुधवार को किया जायेगा। राजकीय मध्य विद्यालय रेड़मा में चयन हेतु पूर्वाह्न 11 बजे और ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर रांची रोड रेड़मा में पूर्वाह्न 11.30 बजे का समय निर्धारित किया गया है। वार्ड स्तरीय समन्वय समिति और महिला आरोग्य समिति से प्राप्त प्रस्ताव के आलोक में चयन हेतु सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ केनेडी ने पत्र जारी किया है। चयन मानदण्ड के अनुसार अभ्यर्थी का उसी टोला, मुहल्ला या वंचित समूह का होना अनिवार्य है। विवाहित, तलाकशुदा अथवा परित्यक्त महिला को चयन में प्राथमिकता दी जायेगी। अभ्यर्थी के पास प्रभावी सम्वाद कौशल एवं समुदाय तक पहुंचने की क्षमता होनी चाहिए। अभ्यर्थी को परिवार और स्थानीय समुदाय का सहयोग प्राप्त हो ताकि वह अच्छे से काम कर सके। अभ्यर्थी कम से कम मैट्रिक पास हो और उच्च योग्यताधारी को प्राथमिकता दी जायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse