युवाओं को तोहफा... प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग और प्रोत्साहन भत्ता देंगे सीएम हेमंत सोरेन

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर राज्य के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग और प्रोत्साहन भत्ता देने के लिए सीएम सारथी योजना का एलान किया। रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराने के बाद उपस्थित जमसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं के रोजगार और स्वावलंबन के लिए ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सीएम सारथी योजना आगामी 15 नंवबर से लागू होगी। इसका उद्देश्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समर्थ बनाना है। आर्थिक परेशानियों की वजह से उनकी तैयारियां बाधित नहीं होंगी। देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पैसे के बिना किसी छात्र की पढ़ाई न रुके, इसके लिए हम गुरुजी-स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लेकर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने वादा किया कि आगामी छह महीने के अंदर राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और प्रयोगशाला सहायकों के 37 हजार पदों पर नियुक्तियां कर ली जायेंगी। उच्च शिक्षा को बेहतर और सर्वसुलभ बनाने के लिए झारखंड खुला विश्वविद्यालय और पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय में 2716 पदों पर जेपीएससी के जरिये बहाली की जायेगी। मुख्यमंत्री ने रोजगार और नियोजन में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दिये जाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि निजी क्षेत्रों में भी 40 हजार तक के वेतन वाले पदों में 75 फीसदी पद स्थानीयों के लिए आरक्षित होंगे। इसके लिए सरकार ने झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम, 2021 गठित किया है। सरकारी कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने का वादा दोहराते हुए सीएम ने कहा कि इस संबंध में कैबिनेट से प्रस्ताव भी पारित हो चुका है। एसओपी निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है और शीघ्र ही इसे पूर्णरुपेण लागू कर दिया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse