तीन साल में मारे गये 51 नक्सली, कई कमांडर समेत 1526 गिरफ्तार

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में वर्ष 2019 से 2022 के बीच पिछले तीन वर्षों में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में कुल 51 नक्सली मारे गए हैं जबकि कई शीर्ष कमांडरों समेत 1,526 नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी रांची में पुलिस मुख्यालय में झंडोत्तोलन के बाद अपने संबोधन में राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नीरज सिन्हा ने बताया कि सुरक्षाबलों की कार्रवाई में पिछले तीन वर्षों में कुल 51 नक्सली विभिन्न मुठभेड़ों में मारे गये हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार नक्सलियों में एक पोलित ब्यूरो सदस्य, एक सेंट्रल कमेटी सदस्य, तीन स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य, एक क्षेत्रीय कमेटी सदस्य, 12 जोनल कमांडर, 30 सब-जोनल कमांडर और 61 एरिया कमांडर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने कुल 136 पुलिस हथियार, 40 नियमित हथियार, 590 देशी हथियार, 37541 कारतूस, 1048 आईईडी और 9616 डेटोनेटर भी बरामद किये हैं। उन्होंने बताया कि नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिये बनाये गये आत्मसमपर्ण एवं पुनवार्स नीति का भी सकारात्मक प्रभाव रहा है, जिसके तहत कुल 57 शीर्ष नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse