टीम एबीएन, रांची। झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। सीएम हेमंत सोरेन ने शिक्षकों के पद की रिक्तियों को जल्द ही भरने का ऐलान किया है। सोमवार को रांची में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और प्रयोगशाला सहायक समेत अन्य के 37 हजार से अधिक पद रिक्त हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा और इन रिक्त पदों को 6 महीने में नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने का प्रयास होगा। सीएम ने कहा कि इसके लिए कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। हेमंत सोरेने ने कहा कि बिजली क्षेत्र में निरंतर सुधार के साथ ही राज्य के शहरी क्षेत्र को हरा-भरा बनाये रखने के लिए एक पेड़ लगाने पर 5 यूनिट बिजली मुफ्त उपलब्ध कराने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा मेडल सराहनीय सेवा मेडल देकर सम्मानित किया गया। सीएम हेमंत सोरेन ने इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse