टीम एबीएन, रांची। जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन अमिताभ चौधरी का निधन हो गया है। वह रांची के सेंटेविटा अस्पताल में सोमवार को ही भर्ती हुए थे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन के बाद उनकी तबीयत खराब हो गयी थी। बता दें कि अमिताभ चौधरी BCCI में कई अहम पदों पर भी सेवा दे चुके थे। वह बतौर आईपीएस अधिकारी रांची के एसएसपी भी रह चुके थे। अमिताभ चौधरी के निधन से झारखंड में शोक की लहर है। इस खबर के बाद प्रदेश के डीजीपी अस्पताल पहुंचे हैं। इसके साथ ही कई आईपीएस और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंच रहे हैं। बताते चलें कि पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ चौधरी का हृदय गति रुकने से रांची के सेंटविटा अस्पताल में निधन हो गया। श्री चौधरी झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष, रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक समेत कई पदों पर कार्य कर चुके थे। उन्होंने झारखंड विकास मोर्चा के टिकट से रांची लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse