बिहार : कल सुबह 11.30 बजे नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, 31 मंत्री लेंगे शपथ

 

टीम एबीएन, पटना/रांची। बिहार में मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे नीतीश कैबिनेट का विस्तार होगा। महागठबंधन सरकार के नए मंत्री 16 अगस्त को शपथ लेंगे। बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सरगर्मी बढ़ने लगी है। तेजस्वी यादव के दिल्ली से पटना लौटने के बाद ही मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों की लिस्ट पर मुहर लग चुकी थी। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल फागू चौहान को नए मंत्रियों की सूची भी सौंप चुके हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने भी कहा था कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। 16 अगस्त को मंत्रिमंडल का विस्तार होना अब तय लग रहा है। राजभवन सूत्रों के अनुसार मंत्रियों के शपथ को लेकर तैयारी हो रही है। आज 15 अगस्त की छुट्टी के बावजूद यह तैयारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार 16 अगस्त को सुबह 11.30 बजे या उसके आसपास शपथ ग्रहण हो सकता है। नीतीश कुमार ने ज्यादातर पुराने मंत्रियों को मौका देने का फैसला लिया है। दो-तीन लोगों को छोड़कर ज्यादातर पुराने लोग ही शपथ लेंगे। जमा खान, जयंत राज और अशोक चौधरी को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने की संभावना है, तो संजय झा विजय चौधरी, श्रवण कुमार, बिजेंद्र यादव का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। 31 लोग लेंगे मंत्री पद की शपथ : महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 31 लोग मंत्री पद की शपथ लेंगे। मंगलवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे राज्यपाल फागू चौहान इन सभी लोगों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सोमवार की शाम सीएम नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और भक्त चरण दास के बीच बैठक हुई थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse