टीम एबीएन, रांची। देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने राज्यवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बैस ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस पावन मौके पर झारखंड की हृदयस्थली संथाल परगना से मैं आप सबका हार्दिक अभिनंदन व स्वगात करता हूं और समस्त झारखंडवासियों तथा देशवासियों को बधाई देता हूं। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि पूरे हर्षोल्लास व उमंग के साथ आज हम भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। इस अवसर पर बैस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ राजेंद्र प्रसाद, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभाई पटेल, बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर, शहीद भगत सिंह के साथ-साथ झारखंड की महान विभूतियों भगवान बिरसा मुंडा, वीर सिद्धो-कान्हू, बाबा तिलका मांझी, चांद भैरव, बहन फूलो-झानों, वीर बुद्धु भगत, जतरा टाना भगत, नीलांबर-पीतांबर, पांडेय गणपत राय, टिकैत उमराव, शहीद विश्वनाथ शाहदेव को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन करता हूं। बैस ने आगे कहा कि विकास का लाभ राज्यों के सभी वर्गों, विशेषकर वंचित वर्गों तक पहुंचे, सरकार इस दिशा में प्रयास कर रही है। जनता की सहभागिता औऱ रचनात्मक सहयोग से राज्य के समक्ष आने वाली चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होगी, ऐसा मेरा विश्वास है। साथ ही राज्यपाल ने कहा कि मै इस अवसर पर परेड में भाग लेने वाले जवानों को बधाई देता हूं तथा उनके उत्कर्ष प्रदर्शन की सराहना करता हूं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse