हाइवा ने तीन बाइक सवारों को कुचला, मौत

 

बालूमाथ। बालूमाथ थाना क्षेत्र के शेरेगड़ा ग्राम स्थित चेटर नदी के पास हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार रामकुमार गंझू 25 वर्ष, राजेश गंझू 35 वर्ष, तेतर गंझू 26 वर्ष सभी बालूमाथ थाना क्षेत्र के आरा ग्राम के हहुरवा निवासी शुक्रवार देर रात करीब दस बजे चंदवा शुक्रवार बाजार से खरीदारी कर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच बालूमाथ-टंडवा मार्ग पर चेतर नदी के पास तीखे मोड़ में एक हाईवा वाहन ने चपेट में आ गए। घटना में राजकुमार गंझू और तेतर गंझू की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। वही एक अन्य युवक राजेश गंझू गम्भीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद रांची जाने के क्रम मे राजेश ने दम तोड़ दिया। राजेश गंझू और तेतर गंझू आपस में चचेरे भाई थे। वहीं तीनो मृतक शादीशुदा थे। वहीं घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मगध कोलिवरी के पास स्थित फूलबसिया मंदिर के पास जाम लगा दिया। जिससे ट्रांसपोटिंग कार्य ठप हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि आये दिन कोलिवरी से माल ढुलाई करने वाले हाईवा, ट्रक की चपेट में लोग आकर अपनी जान गंवा रहे है। सीसीएल प्रबंधन अपना ट्रांसपोटिंग रोड़ से ही माल ढुलाई करे। फिलहाल सभी मृतक के परिजनों को मुआवजा और नौकरी दे। वहीं जाम की सूचना मिलते ही बालूमाथ पुलिस जाम कर रहे ग्रामीणों से वार्ता की लेकिन ग्रामीण परियोजना पदाधिकारी और जीएम के साथ वार्ता करना चाहते है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse