नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने रिजल्ट घोषित कर दिया। कक्षा 10 और 12 के छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cisce.org, results.cisce.org पर देख सकते हैं। बता दें कि सीबीएसई और सीआईसीएसई बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के नतीजे 31 जुलाई तक घोषित किये जाएंगे। सिर्फ रिकाउंटिंग का मौका मिलेगा : बोर्ड के सचिव गैरी अराथून ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अराथून ने बताया कि पिछले वर्षों के उलट इस बार उत्तर पुस्तिकाओं की फिर से जांच का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा, क्योंकि विद्यार्थियों को निर्धारित पद्धति से अंक दिए गए हैं। हालांकि, गणना त्रुटियां यदि कोई हो तो उसमें सुधार के लिए विवाद समाधान प्रणाली स्थापित की जाएगी। एसएमएस के माध्यम से भी जान सकते हैं परीक्षा परिणाम : परीक्षा परिणाम एसएमएस के माध्यम से भी प्राप्त किया जा सकता है। स्कूल प्रिंसिपल के लॉग-इन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके परिषद के ‘करियर पोर्टल’ पर लॉग इन करके परिणाम देख सकते हैं। यदि किसी छात्र को उन्हें दिए गए अंकों से संबंधित आपत्ति है, तो वे इस मुद्दे को विस्तार से बताते हुए अपने संबंधित स्कूलों में लिखित शिकायत कर सकते हैं। यूनिक आईडी 09248082883 पर भेजनी होगी। छात्र अपने नतीजे एसएमएस के जरिए देख सकते हैं। उन्हें एमएमएस पर रिजल्ट हासिल करने के लिए अपनी यूनिक आईडी 09248082883 पर भेजनी होगी। एसएमएस भेजने का फॉर्मेट कुछ इस तरह होगा- ‘ICSE/ISC (Unique ID)’. इसके अलावा वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर भी जाकर नतीजे देखे जा सकते हैं।कक्षा 10 के लिए asicse@cisce.org और कक्षा 12 के लिए asisc@cisce.org पर मेल करना होगा। 1 अगस्त तक बोर्ड को भेजना है। इस वर्ष, परिषद ने कोविड -19 महामारी के कारण आईसीएसई और आईएससी परीक्षा आयोजित नहीं की और इस प्रकार छात्रों के लिए परिणाम मूल्यांकन के वैकल्पिक पैटर्न के आधार पर बनाए गए हैं। CISCE ICSE 10th, ISC 12th Result 2021: वेबसाइट के जरिए ऐसे करें चेक : चरण 1: cisce.org या results.cisce.org पर जाएं। चरण 2: ‘परिणाम 2021’ लिंक पर क्लिक करें। चरण 3: आईसीएसई/आईएससी 2021 पर क्लिक करें। चरण 4: कैप्चा में अपना रोल नंबर, टेक्स्ट टाइप करें। चरण 5: परिणाम दिखाई देगा, डाउनलोड करें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse