जमशेदपुर। जमशेदपुर के हेल्थकेयर के क्षेत्र में शुक्रवार का दिन एक नयी खुशखबरी लेकर आया। आज यहां बाराद्वारी स्थित डा आरके अग्रवाल के कैंपस में एमजीएम हेल्थमेट क्लीनिक का शुभारंभ हुआ। यहां हर सप्ताह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यात एमजीएम हेल्थकेयर, चेन्नई के सुपर स्पेशियालिस्ट बैठ कर गंभीर बीमारियों के शिकार रोगियों को परामर्श देंगे बल्कि जरुरत पड़ने पर चेन्नई अस्पताल में उनके आॅपरेशन की सुविधा दी जायेगी। यह जानकारी यहां एमजीएम हेल्थकेयर, चेन्नई के प्रो डा संजीव महंती ने दी। डा संजीव महंती खुद ईएनटी के सुपर स्पेशियालिस्ट एवं सर्जन हैं। उन्होंने यहां पत्रकारों को बताया कि एमजीएम हेल्थकेयर द्वारा देश भर में विश्व स्तरीय रोगी देखभाल सेवाएं लाने के लिए उठाये गए कदमों में से एक है एमजीएम हेल्थमेट मल्टी स्पेशियालिटी क्लीनिक। हम गंभीर रोगों को लेकर जागरुकता फैलाना चाहते हैं और अपने दरवाजे पर सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि जमशेदपुर के मरीज एमजीएम हेल्थकेयर द्वारा पेश की गई नवीनतम प्रगति से लाभान्वित होंगे और अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में हमारी सहायता प्रदान करेंगे। एमजीएम हेल्थकेयर में इंटरवेंशनल एंड ट्रांसप्लांट पल्मोनोलॉजिस्ट और क्लीनिकल लीड डा सौमित्र सिन्हा रॉय ने कहा कि हमें जमशेदपुर स्टील सिटी आॅफ इंडिया में प्रवेश करते हुए गर्व हो रहा है। इस क्लीनिक के माध्यम से हम जरुरत पड़ने पर इसीएमओ केसाथ फेफड़ों के कैंसर और फेफड़ों की विफलता प्रबंधन के शुरुआती निदान और उपचार की दिशा में विशेष रूप से श्वसन चिकित्सा क्षेत्र में सवोत्तम स्वास्थ्य देख भाल सोवाएं और अत्याधुनिक नैदानिक सुविधाएं प्रदान करते हैं। हम रोगी के प्रथम दृष्टिकोण में पूर्ण विश्वास करते हैं जो हमें अपनी विशेषज्ञता का लाभ उठाने की अनुमति देता है और रोगियों को शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञों से उनके घरों के करीब जुड़ने देता है। हम भविष्य में विभिन्न रणनीतिक केंद्रों पर और अधिक आउटरीच क्लीनिक खेलने और केंद्रों पर मरीजों के करीब सस्ती स्वास्थ्य सेवा लायेंगे। एमजीएम हेल्थकेयर जैसे नामी हॉस्पिटल में प्रो डा संजीव महंती इएनटी के नामी सर्जन हैं। डा संजीव महंती के चाचा निरूप महंती टाटा स्टील में वीपी एचआरएम रहे हैं जबकि उनकी चाची रुपा महंती भी टाटा स्टील की वरिष्ठ अधिकारी रही हैं। डा संजीव महंती के माता-पिता सोनारी में रहते हैं। डीबीएमएस से प्लस टू की पढाई पूरी करने के बाद उन्होंने श्रीरामचंद्र भंज मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्प्टिल एससीवी,कटक से एमबीबीएस की पढाई पूरी की। इसके बाद पीजी की पढाई उन्होंने मुंबई से की और सुपर स्पेशियालिटी की पढाई जर्मनी से की है। वे एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल चेन्नई और पांडिचेरी के प्रोफेसर भी हैं। ईएनटी के सर्जन के रुप में वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यात हैं। चेन्नई में सेटल डा मोहंती कहते हैं कि जमशेदपुर के लिए उनके हृदय में खास स्थान हैं। और एक अंतराल पर वे जमशेदपुर में अपने माता-पिता से मिलने आते रहते हैं। सिर्फ इस बार वे दो साल पर अपने माता-पिता से मिल रहे हैं क्योंकि कोविड लॉकडाउन के चलते वे नहीं आ पा रहे थे। बाराद्वारी में अपेक्स हॉस्पिटल के ठीक बगल में 1500 वर्गफुट के क्लीनिक में कम्यूटरीकृत पैथोलोजी, इको, फोर डी अल्ट्रसाउंड, कार्डियक ट्रेड मिल टेस्ट, डिजिटल एक्सरे, पीएफटी, इसीजी, पूरे शरीर की जांच और इएनटी, सिर और गर्दन सर्जरी के लिए परामर्श की पेशकश शामिल रहेगी। न्यूरोलॉजी, आॅर्थोपेडिक्स, कार्डियोलॉजीह और गैस्ट्रो एंटरोलोजी के मरीजों की जांच एवं परामर्श के लिए एमजीएम हेल्थकेयर के विशेषज्ञ हर अंतराल पर उपस्थित रहेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse