एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास/ धनबाद। श्री महाकालेश्वर शिव शक्ति दरबार भटमुड़ना में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव मंगलवार से शुरू हो गया। दोपहर समय अखंड संकीर्तन में जय माँ अंबे जय दुर्गे भवानी..। भजन से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया।
महोत्सव में ना सिर्फ कतरास बल्कि झारखंड के कोने कोने के साथ दूसरे प्रांत से भी गुरु भाई शिरकत करते है। बुधवार 29 जुलाई को दोपहर 12 बजे संकीर्तन का समापन होगा। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे गुरु पूजन, 3 बजे हवन और शाम 4 बजे भंडारा होगा।
मौके पर राकेश दसौंधी, अशोक राम गुप्ता, अनिल कुमार, रामजस सिंह, डिंपल सिंह, अमर भट्ट, चेपा दे, उमाशंकर गुप्ता, हिमांशु कुमार, चन्द्रेश्वर सिंह, कमल रवानी, विजय सिंह,नवनीत सिंह, आरके सिंह, संतोष बर्मन, ब्रह्मानंद दसौंधी, संजीव मुखर्जी, उमेश चौहान, आर्यन भट्ट, राजू बेलदार, रमेश चौहान, रंजीत गुप्ता, अनीता प्रसाद, धनंजय नंदन, चंपा देवी, सुनेना देवी, गीता सिंह आदि थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse