एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याएं सुनीं।
जनता दरबार में भूमि विवाद, अतिक्रमण, पेंशन, अबुआ आवास, राशन कार्ड, पेयजल, विद्युत, विस्थापन, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जनता दरबार के दौरान कई मामलों का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समाधान कराया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदकों को उचित राहत उपलब्ध कराई जाए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse