एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। जिले में देर रात एक कार ने 6 से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि दो लोगों को मामूली चोट आयी है। घायलों का इलाज मिशन अस्पताल एवं शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में चल रहा है। बताया जाता है कि नशे में धुत ड्राइवर ने इस घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि देर रात ही स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक नशे की हालत में तेज गति से वाहन चला रहा था। कई लोगों को टक्कर मारने के बाद कार बिजली के पोल और चापाकल से टकरा गई, जिससे चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही सांसद प्रतिनिधि रंजन चौधरी अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज में सहयोग करते हुए सभी का हालचाल लिया, साथ ही उन्होंने नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse