एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद (पलामू)। केंद्र व राज्य सरकार के निर्देश पर शनिवार को हुसैनाबाद अनुमंडल के सभी सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग के साथ हर मानव रहे निरोग, स्वास्थ्य के लिए रोज करें योग का संदेश दिया गया।
अनुमंडल मुख्यालय के कर्पूरी मैदान में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने सामूहिक योगाभ्यास किया। हुसैनाबाद के एसडीओ समीर अलफ्रेंड मुर्मू ने भी योग में भाग लिया। उन्होंने कहा, योग भारत की प्राचीन विरासत है जो अब विश्व कल्याण का माध्यम बन चुकी है। यह तनावमुक्त जीवन और स्वस्थ समाज की कुंजी है। अनुमंडल के सभी शिक्षण संस्थानों में योग कार्यक्रम आयोजित हुए।
जवाहर नवोदय विद्यालय लंगरकोट, सरकारी डिग्री कॉलेज झरहा और एके सिंह डिग्री कॉलेज जपला में एनएसएस के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने योग किया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और समता स्कूल सहित सभी विद्यालयों में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने कहा, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। यह शारीरिक ही नहीं, मानसिक शक्ति भी देता है।
सरकारी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामकुमार ने बताया, "संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। पहला योग दिवस 2015 में मनाया गया। 21 जून वर्ष का सबसे बड़ा दिन है और भारतीय संस्कृति में इसका विशेष महत्व है। स्वस्थ समाज के लिए योग आवश्यक है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse