झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी और बैद्यनाथ राम जीते

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। आधिकारिक घोषणा से पहले ही राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गयी कि भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी को 28 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को 25 वोट प्राप्त हुए हैं। विधानसभा परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जय श्री राम के नारे लगाये, जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया। 

परिमल नथवानी देश के प्रमुख उद्योगपतियों और अनुभवी राजनेताओं में गिने जाते हैं। वे वर्ष 2008 से 2020 तक झारखंड का राज्यसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके बाद वे आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सदस्य बने। उनका मौजूदा कार्यकाल समाप्ति की ओर है और इसी बीच उन्होंने झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचने की दावेदारी पेश की। 

इस बार का चुनाव शुरुआत से ही बेहद दिलचस्प माना जा रहा था। झारखंड विधानसभा में जीत के लिए 28 वोटों की जरूरत थी, जबकि एनडीए के पास केवल 24 विधायक थे। ऐसे में नथवानी की जीत का रास्ता क्रॉस वोटिंग से होकर गुजरता दिख रहा था। मतदान के बाद सामने आये आंकड़ों ने इसी संभावना को मजबूत किया। 

अगर 28 वोट मिलने की खबर आधिकारिक नतीजों में बदलती है, तो यह परिमल नथवानी की बड़ी राजनीतिक वापसी मानी जायेगी। साथ ही यह भी साफ संकेत होगा कि चुनाव में क्रॉस वोटिंग ने निर्णायक भूमिका निभायी। झारखंड की राजनीति में 2026 का यह राज्यसभा चुनाव लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse