माता दिउड़ी के दरबार में सीएम और उनकी पत्नी ने लगायी हाजिरी, मांगी राज्य की खुशहाली

 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन संग तमाड़ स्थित दिउड़ी मंदिर पहुंचे 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मां दिउड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त राज्य वासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दिउड़ी मंदिर परिसर, तमाड़, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ तमाड़ स्थित प्राचीन शक्तिपीठ सोलहभुजी मां दिउड़ी मंदिर पहुंचे। 

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त राज्य वासियों की सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। मुख्यमंत्री श्री सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन संग पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना करते हुए माता रानी के दरबार में मत्था टेक आशीर्वाद लिया। 

पूजन कार्य धार्मिक पुरोहित मनोज पंडा एवं मुख्य पाहन सुखराम ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोग काफी उत्साहित नजर आये। 

मुख्यमंत्री ने मां दिउड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के उपरांत कहा कि झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत हमारी पहचान है। प्रसिद्ध मां दिउड़ी मंदिर श्रद्वालुओं के लिए आस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। मां दिउड़ी मंदिर परिसर आगमन से ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse