टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 13 जून को रांची जीपीओ में आॅल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड की बैठक के डी राय व्यथित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में चिंता व्यक्त की गयी कि वैलिडेशन संशोधन के कारण 31 दिसंबर 2025 तक सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों और वर्तमान पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित किया जा सकता है।
इस ड्राकोनियन संशोधन के खिलाफ देश भर के केंद्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन एवं फोरम आॅफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन मार्च 25 से निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। इससे बड़ी संख्या में केंद्रीय एवं राज्य पेंशनर्स प्रभावित होंगे। रांची सीजीएचएस में व्याप्त गड़बड़ियों, दवा की विलंबित आपूर्ति, लोकल एडवाइजरी कमेटी के गठन और तीन वर्ष से अधिक समय से जोनल एवं लोकल एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग न होने पर चिंता व्यक्त की गयी।
सी जी एच एस रांची के अन्य वेलनेस सेंटर में आयुर्वेद की सुविधा उपलब्ध कराये जाने की बात कही गयी क्योंकि हेल्थ मिनिस्ट्री ने 7 साल पूर्व रांची सी जी एच एस में आयुर्वेद की मंजूरी दी थी और डॉक्टर का एक पद भी सृजित किया था। परंतु अभी तक न तो सी जी एच एस निदेशालय और न संयुक्त निदेशक रांची के द्वारा इस संबंध में कोई सकारात्मक कार्रवाई की गई जो अत्यंत चिंता का विषय है।
पेंशनर्स एसोसिएशन के द्वारा रोहिणी डेंटल क्लिनिक के सहयोग से फ्री मेडिकल (डेंटल) कैंप का भी आयोजन किया गया। लगभग एक दर्जन से अधिक पेंशनर्स ने डॉ ऋचा सिंह से परामर्श लिया।
सभा को जी एन शर्मा, त्रिवेणी ठाकुर, मो शमीम अख्तर, रंगनाथ पांडेय, जयनारायण प्रसाद, शशि भूषण पाण्डेय, एस एस पाठक, एस पी मंडल, जी डी साहू, एम जेड खान और के डी राय व्यथित, गणेश चंद्र डे आदि ने संबोधित किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse