टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने झारखंड दौरे के दूसरे दिन पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा का कमल फिर से पुराने स्वरूप में खिलेगा। 2029 में झारखंड में फिर से कमल खिलेगा।
दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे नितिन नबीन ने रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों, मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में नितिन नबीन ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा, झारखंड में भाजपा का कमल फिर से पुराने स्वरूप में खिलेगा। उन्होंने याद दिलाया कि झारखंड का गठन भाजपा ने किया था और अब पार्टी का ही कोई नेता-कार्यकर्ता इसे संवारेगा। नितिन नबीन ने कहा, रांची हमारा दूसरा घर है और यहां कमल पुराने स्वरूप में खिलें, यह संकल्प लेने का दिन है।
नितिन नबीन ने बैठक में पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकतार्ओं को ऊर्जावान बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में वापसी तभी करेगी जब हर कार्यकर्ता ऊर्जावान होगा। पूर्व विधायक और पार्टी प्रवक्ता अमित मंडल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि हर भाजपा कार्यकर्ता अपने व्यवहार और आचरण से पार्टी को जन-जन तक पहुंचा सकता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse