एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा सांसद सुखदेव भगत 9 जून को 11 बजे किस्को प्रखंड मुख्यालय में समीक्षा बैठक करेंगे। उक्त जानकारी सांसद के निजी सचिव आलोक कुमार साहू ने दी।
श्री साहू ने बताया कि बैठक में किस्को प्रखंड में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा सांसद करेंगे। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर कर विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया जायेगा।
सांसद सुखदेव भगत बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, वृद्धा पेंशन, छात्रवृत्ति और कृषि योजनाओं सहित अन्य योजनाओंकी अद्यतन स्थिति की समीक्षा करेंगे। बैठक का मकसद सिर्फ कागजी खानापूर्ति नहीं, बल्कि धरातल पर योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
गर्मी में पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं पर विशेष चर्चा होगी। प्रखंड एवं अंचल कार्यालय से सभी विभागों के पदाधिकारियों को अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन के साथ बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश जारी कर दिया गया है।
इसके अलावा सांसद ग्रामीण एवं कांग्रेस जनों से मिलकर उनके समस्याओं का निदान करने का प्रयास करेंगे। समीक्षा बैठक के उपरांत सांसद 1:30 बजे आवासीय विद्यालय किस्को के नजदीक आरसीएम वंडर वर्ल्ड शॉप का उद्घाटन करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse