एबीएन न्यूज नेटवर्क, इटखोरी (चतरा)। इटखोरी चौक में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर अंचलाधिकारी (सीओ) सविता सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने चौक क्षेत्र में सरकारी भूमि और सड़क किनारे अतिक्रमण कर रहे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा पहले भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है।
लेकिन कई स्थानों पर पुन: अतिक्रमण किया गया है। सीओ सविता सिंह ने स्पष्ट कहा कि यदि अतिक्रमणकारियों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो प्रशासन दोबारा बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जों को हटाएगा।
उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण चौक क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है तथा आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने सभी दुकानदारों और स्थानीय लोगों से निर्धारित सीमा के भीतर ही व्यवसाय संचालित करने की अपील की है।
साथ ही चेतावनी दी है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण चौक क्षेत्र में अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन की इस चेतावनी के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse