भीषण गर्मी में महिला चेतना मंच ने बांटा तरबूज

 

टीम एबीएन, रांची। भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए महिला चेतना मंच के तत्वावधान में रांची के रातू रोड स्थित बीजेपी कार्यालय के समीप राहगीरों के बीच तरबूज का वितरण किया गया। सामाजिक सरोकार से जुड़े इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया तथा राहगीरों को गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। 

मंच की अध्यक्ष उषा मंत्री एवं सचिव किरण गाड़ोदिया ने संयुक्त रूप से बताया कि लगातार पड़ रही तेज गर्मी को ध्यान में रखते हुए लगभग 100 किलो तरबूज का वितरण किया गया। 

उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक एवं ऊर्जा प्रदान करने वाले फलों का सेवन अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से राह चलते लोगों, मजदूरों, रिक्शा चालकों एवं आम नागरिकों के बीच तरबूज बांटकर उन्हें राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। 

उन्होंने कहा कि महिला चेतना मंच द्वारा समय-समय पर विभिन्न सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। संस्था हमेशा जरूरतमंदों की सहायता, सेवा एवं समाज कल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही है।

मंच की ओर से भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य जारी रखने की बात कही गई। इस अवसर पर मंच की सदस्य शारदा केडिया, सरोज पेड़ीवाल, उर्मिला राठी, कंचन पोद्दार, सिंपल चौधरी, बिंदु, ज्योति, लक्ष्मी, मोनिका, रेखा, हिमा सहित कई महिलाओं ने सक्रिय सहयोग किया। 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने महिला चेतना मंच के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। उक्त जानकारी महिला चेतना मंच के सचिव किरण गाड़ोदिया ने दी। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse