एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा सांसद सुखदेव भगत बुधवार को अपने लोहरदगा स्थित आवास पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों की सड़क, बिजली, पेयजल, चिकित्सा सहित अनेक समस्याएं सुनीं। सांसद ने एक-एक कर सभी जनता से मुलाकात की और उनकी शिकायतों का निदान करने का प्रयास किया।
करचा टोली के ग्रामीणों ने लोहरदगा रेलवे क्वार्टर के पीछे आम जनता को आने जाने के लिए रास्ता दिलाने, भंडरा, आकाशी, खारु माटू, गुड्डीबाघी के ग्रामीणों ने जले ट्रांसफार्मर को बदलने, मनहो -बाघा पथ में रास्ता नहीं होने के बावजूद पुल का निर्माण कराकर सरकारी राशि का दुरुपयोग करने सहित असाध्य रोग के कई मरीज सांसद से मिलकर उनका निदान करने की मांग की।
सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि गर्मी में पानी और बिजली जीवन की सबसे बड़ी जरूरत है। इस पर अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जले ट्रांसफार्मर बदलने एवं खराब चापाकल को शीघ्र मरम्मत करने का निर्देश दिया।
जरूरत पड़ने पर सांसद निधि से जल मीनार भी लगवाये जायेंगे। रास्ता नहीं होने के बावजूद मनहो बाघा पथ में पुल का निर्माण करवाया गया, जिसका उपयोग नहीं हो रहा है। इसकी जांच करवा कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी। श्री भगत ने कहा कि अभी तक दर्जनों असाध्य रोग के मरीजों को प्रधानमंत्री राहत कोष से राशि दिलवायी गयी है। गरीबों का इलाज हो जाये इससे बड़ी मानव सेवा क्या हो सकती है?
सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि उनका मकसद सिर्फ दिल्ली में संसद जाना नहीं, बल्कि गांव-गांव जाकर लोगों का दुख-दर्द बांटना है। चुनाव के समय ही नहीं, हर समय जनता के बीच रहकर लोगों की समस्याओं का निदान किया जायेगा।
सांसद ने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्या सुनना और समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता है। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को सांसद ने उनके समस्याओं का निदान प्राथमिकता के आधार पर करने का आश्वासन दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse