झारखंड : राज्यसभा चुनाव पूरे दमखम से लड़ेगी भाजपा

 

झारखंड में राज्यसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा, एक सीट पर उतारेगी अपना उम्मीदवार 

टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई ने सोमवार को घोषणा की कि वह राज्य में होने वाले राज्यसभा चुनाव में उतरेगी और संसद के उच्च सदन की एक सीट के लिए अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा।  

राज्यसभा की एक सीट पर उम्मीदवार उतारने का निर्णय भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की। पार्टी के प्रदेश महासचिव अमर कुमार बाउरी ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, बैठक के दौरान पार्टी ने झारखंड में खाली हो रही दो राज्यसभा सीटों में से एक पर अपना उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।  

21 जून को पूरा हो रहा कार्यकाल 

निर्वाचन आयोग ने 22 मई को 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की थी, जिसमें झारखंड की दो सीटें भी शामिल हैं, जिनपर 18 जून को मतदान होना है। झारखंड की इन दो सीटों में से एक सीट झामुमो के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन के निधन के बाद खाली हुई थी, जबकि दूसरी सीट पर वर्तमान में भाजपा नेता दीपक प्रकाश का कब्जा है, जिनका छह साल का कार्यकाल 21 जून को पूरा हो रहा है।

वर्तमान में, 81-सदस्यीय झारखंड विधानसभा में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पास 24 सदस्य हैं और इंडिया गठबंधन के पास 56 सदस्य हैं। बाउरी ने दावा किया, 81 वोटों में से जीत के लिए हमें 28 वोट हासिल करने की जरूरत है और हम उन्हें निश्चित रूप से प्राप्त कर लेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse