एबीएन न्यूज नेटवर्क, गोड्डा। जिले में तीन साल की बच्ची का गला घोंटकर कथित तौर पर हत्या करने और उसके शव को कुएं में फेंकने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात को मुफस्सिल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मकुडी गांव में हुई।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने रात में कुएं के पास प्रेम मुर्मू (50) नाम के एक व्यक्ति को देखा और कुछ गड़बड़ होने का संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी। मुफस्सिल पुलिस थाना प्रभारी अधिकारी आनंद शाह ने बताया, बच्ची का शव कुछ ही देर बाद कुएं से बरामद कर लिया गया और मुर्मू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान, मुर्मू ने पुलिस को बताया कि उसने और उसके दोस्त जारमेन सोरेन (30) ने बच्ची की हत्या की थी।
साहा ने बताया कि बाद में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, घटना के समय आरोपी नशे में थे। उन्होंने अभी तक हत्या का मकसद नहीं बताया है। इससे यह संदेह पैदा हो गया है कि लड़की के साथ बलात्कार हुआ होगा। पुलिस ने बताया कि थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse