टीम एबीएन, रांची। मां शारदे मंच रांची की ओर से मदर्स डे के अवसर पर नामकुम प्रखंड के रामपुर पंचायत के रामपुर गांव में जरूरतमंदों के बीच अनाज वितरण किया। मौके पर रामपुर पंचायत की मुखिया सरस्वती देवी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के संबंध में उन्होंने कहा कि संस्था का यह प्रयास काफी सराहनीय है, इससे गांव के वैसे जरूरतमंदों को सहायता मिलेगी, जो दैनिक मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं।
इस अवसर पर मुखिया ने आग्रह किया कि संस्था की ओर से पंचायत के समुचित विकास के लिए भविष्य में और भी अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में संस्था के द्वारा आयोजित किये जाने वाले अन्य कार्यक्रमों में भी पंचायत के लोगों का पूरा सहयोग रहेंगे। संस्था की ओर से वितरण किये गये सामग्री में चावल, दाल, आटा, नमक, मसाले इत्यादि शामिल थे।
कार्यक्रम के संबंध में संस्था की अध्यक्ष नीतू सिन्हा ने बताया कि संस्था की ओर से नियमित रूप से इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से वे काफी उत्साहित हैं और इससे हमें और अधिक सक्रिय रूप से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि आगामी माह में संस्था की ओर से स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर लगाने पर विचार किया जा रहा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिखा प्रिया, सीमा श्रीवास्तव, रजनी बक्शी, सीमा कुमार, रीना गुप्ता, किरण सिन्हा, मधु सिन्हा, पुष्पा सिंह, रेणु वर्मा, नंदिनी प्रणय, समीर सिन्हा, पंकज गोयल, शशांक श्रीवास्तव, अजय लकड़ा, मार्गरेट लकड़ा आदि ने सहयोग किये। संस्था की ओर से समीर सिन्हा ने सभी का धन्यवाद दिया तथा भविष्य में भी संस्था की ओर से आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में सहयोग का आग्रह किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse