बंगाल में आज से हुई शुभेंदु युग की शुरुआत

 

शुभेंदु के रूप में बंगाल को मिला नया अधिकारी 

बंगाल को मिला नया बॉस, सीएम शुभेंदु अधिकारी के साथ 5 मंत्रियों ने ली शपथ 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। ये दिन और तारीख पश्चिम बंगाल के लिए यादगार बन गयी। आजादी के बाद ये पहला मौका है जब राज्य में बीजेपी की सरकार बनी। राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। 

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया। नयी सरकार बनने के साथ ही राज्य में शुभेंदु युग की शुरुआत हो गयी। इस यादगार पल की गवाह बंगाल की जनता बनी। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कई नेताओं ने शिरकत की। 

कार्यक्रम में एनडीए शासित राज्यों के तमाम मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। यूपी के सीएम योगी, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी समेत कई सीएम कार्यक्रम में पहुंचे। इसके साथ ही कई सांसद और विधायक भी शामिल हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse