एबीएन कैरियर डेस्क। झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। यह परीक्षा 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को राज्य के 6 जिलों में बनाए गए 430 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
आयोग ने बताया कि अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र और उपस्थिति पत्रक पहले ही जारी किए जा चुके हैं। हालांकि, कुछ अभ्यर्थियों द्वारा यह जानकारी दी गई थी कि उनके ऑनलाइन आवेदन की मुद्रित प्रति में अंकित रजिस्ट्रेशन नंबर, प्रवेश-पत्र और उपस्थिति पत्रक में दिए गए रजिस्ट्रेशन नंबर से अलग है।
इस पर स्थिति स्पष्ट करते हुए झारखंड लोक सेवा आयोग ने कहा है कि परीक्षा के लिए केवल प्रवेश-पत्र और उपस्थिति पत्रक में अंकित रजिस्ट्रेशन नंबर ही मान्य होगा। अभ्यर्थियों को इसी नंबर के आधार पर परीक्षा में शामिल होना होगा। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रम की स्थिति से बचें और अपने एडमिट कार्ड में दिए गए विवरण के अनुसार ही परीक्षा में भाग लें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse