धनबाद : कोयला कारोबारी को हमलावरों ने मारी गोली, हालत गंभीर

 

  • झारखंड में अपराधियों के हौंसले बुलंद! कोयला कारोबारी को हमलावरों ने मारी गोली, हालत गंभीर

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के शक्ति चौक के पास देर रात एक कोयला कारोबारी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घायल कारोबारी की पहचान कतरास निश्चिंतपुर निवासी मनीष सिंह के रूप में हुई है।

इलाके में दहशत का माहौल

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद मनीष सिंह को गंभीर हालत में पहले अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर अस्पताल रेफर कर दिया। 

वहीं घटना के कुछ देर बाद ही बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के किसान चौक के पास जेएच 01डीआर-0665 नंबर की एक सफेद कार संदिग्ध अवस्था में मिली। गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी। उसके शीशे पर गोली के निशान और अंदर खून के धब्बे पाए गए। वाहन में कोई मौजूद नहीं था। बरवाअड्डा थाना की पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।

मामले की जांच कर रही पुलिस

आशंका है कि उसी वाहन में गोलीबारी हुई है, हालांकि अभी कुछ भी स्पष्ट कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोली किसने चलाई और किस परिस्थिति में वारदात को अंजाम दिया गया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse