एबीएन सोशल डेस्क। अगर आप रांची में अपने पार्टनर के साथ सुकून भरा और रोमांटिक समय बिताने की सोच रहे हैं, तो शहर में कुछ ऐसी जगहें हैं जहां आप बिना ज्यादा खर्च के खूबसूरत शाम का आनंद ले सकते हैं। खासकर बड़ा तालाब और धुर्वा डैम ऐसे स्पॉट हैं, जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
रांची का बड़ा तालाब इन दिनों लोगों का पसंदीदा घूमने का ठिकाना बन गया है। खासकर शाम के समय यहां का नजारा बहुत ही सुंदर होता है। तालाब के चारों तरफ जलती लाइटें, ठंडी हवा और डूबते सूरज का दृश्य लोगों को काफी आकर्षित करता है। यहां आने पर आपको मरीन ड्राइव रांची जैसा अनुभव मिलता है।
यहां सिर्फ कपल ही नहीं, बल्कि हर उम्र के लोग आते हैं। दिनभर की थकान के बाद लोग यहां बैठकर अपना मूड फ्रेश करते हैं और कुछ समय बिताकर वापस घर लौट जाते हैं। इस जगह पर स्वामी विवेकानंद की बड़ी प्रतिमा भी देखने को मिलती है, जो आकर्षण का केंद्र है।
खाने-पीने के शौकीनों के लिए भी यहां कई विकल्प हैं। आसपास लिट्टी-चोखा, फ्रूट सलाद, झालमुड़ी और गोलगप्पे जैसे स्ट्रीट फूड के स्टॉल लगे रहते हैं। लोग इन चीजों का आनंद लेते हुए अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताते हैं। गुलाबी आसमान और ठंडी हवा इस जगह को और खास बना देते हैं। गर्मी के मौसम में भी यहां शाम के समय ठंडी हवा चलती है, जिससे माहौल और भी सुहावना हो जाता है।
सबसे अच्छी बात यह है कि यहां घूमने के लिए कोई एंट्री फीस नहीं लगती। इसके अलावा, धुर्वा डैम भी एक बेहतरीन विकल्प है। यहां का सनसेट बहुत ही खूबसूरत होता है और आसमान गुलाबी रंग में रंगा नजर आता है। यहां भी आपको मोमोज और अन्य स्ट्रीट फूड के स्टॉल मिल जायेंगे। अगर आप रांची में सुकून और रोमांस से भरी शाम बिताना चाहते हैं, तो इन दोनों जगहों पर जरूर जायें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse