टीम एबीएन, रांची। हमर अधिकार मंच के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक कचहरी चौक स्थित न्यू इंडिया होटल में अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में आहूत की गयी, जिसमें विभिन्न जिलों से आये पदाधिकारियों ने भाग लिया और इस बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार के साथ-साथ मंच के आगामी कार्ययोजना की रूपरेखा तय की, जिसके तहत अगले महीने 19 अप्रैल, 2026 दिन रविवार को रांची प्रेस क्लब में ह्यूमन राइट्स वर्कशॉप का आयोजन किया जायेगा।
जिसमें रिसोर्स पर्सन के रूप में मानव अधिकार विषय में प्रशिक्षित और इसके जानकार तथा जनहित के मुद्दों पर मानव अधिकार का केस लड़ने वाले दीपेश निराला झारखंड के विभिन्न जिलों से आए हुए प्रतिभागियों को मानव अधिकार कानून और खासकर मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम की जानकारी देंगे, ताकि नागरिक अपने सिविल राइट्स के प्रति जागरूक हो सकें, इस वर्कशॉप में भाग लेने के लिए अब तक झारखंड के विभिन्न जिलों से 49 प्रतिभागियों ने निबंधन करवा लिया है, शेष जानकारी 8002830808 नंबर पर संपर्क करके ली जा सकती है।
बैठक में अध्यक्ष दीपेश निराला, रांची, उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी, रांची, प्रिय ब्रत प्रसाद, पलामू, राजकुमार, रांची, संतोष मृदुला, रांची, मीना कुमारी, रांची, प्रदीप राणा, लोहरदगा, महासचिव उमाशंकर सिंह, रांची, सचिव चंद्रदेव कुमार वर्णवाल @ चंदू, गिरिडीह, और सूर्य प्रकाश, धनबाद, संयुक्त सचिव मनीष बक्शी, रांची, दिलीप कुमार, रांची, आशीष जयसवाल, रांची, दीनबंधु कुमार, रांची, बीरेंद्र नगड़ूवार, रांची, जूही कुमारी चौधरी, रांची, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, रांची और कार्यकारिणी सदस्य अखिल कुमार, गिरिडीह, रश्मि भेंगरा सरायकेला-खरसावां उपस्थित हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse