एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आसम राज्य के गुवाहाटी अर्जुन बोगेश्वर बरुआह स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स सरूसहजाई मे दिंनाक 25 से 28 मार्च तक पारा लॉन बाउल राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2026 पारा इंडियान् लॉन बॉल फेडरेसान के तत्वाधान मे आसम पारा लॉन बॉल के द्वारा आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिया मे झारखंड राज्य से पवन लकड़ा, मुकेश कंचन और अनिता तिर्की ने भाग लिया।
पवन लकड़ा B6 केटागेरी के एकल प्रतियोगिता पहला मध्य प्रदेश के साथ ड्रो और दूसरा दिल्ली से जीत कर कस्य पदक प्राप्त किया। मुकेश कंचन B7 केटागेरी एकल प्रतियोगिता मे पहला दिल्ली से जीता एवं दूसरा उत्तराखंड जीत कर कस्य पदक जीता। अनिता तिर्की B8 केटागेरी मे पहला मुकाबला उत्तराखंड से जीत कर एवं दूसरा दिल्ली से हार कर रजत पदक प्राप्त किया।
B7 केटागेरी डबल मे मुकेश कंचन एवं पवन लकड़ा के पहला मुकाबला आसम के साथ जीत कर दूसरा मुकाबला मध्य प्रदेश से जीत का रजत पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर परालम्पिक कमिटी झारखंड के अध्यक्ष जटा शंकर सर एवं झारखंड लॉन बोलिंग फेडरेसन के डाक्टर मधुकांत पाठक, राहुल मेहता, सरिता सिन्हा के द्वारा सभी खिलाड़ियों को जीत की सुभकामना दिये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse