लोयाबाद में प्रदूषण पर मजदूर नेता का विरोध

 

  • लोयाबाद में नगर निगम का कचरा डंपिंग कर प्लास्टिक जलाकर प्रदूषण फैलाने के संबंध में रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर की कार्यवाई की मांग

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड सरकार धनबाद डीसी, धनबाद नगर निगम, झरिया विधायक रागिनी सिंह को ट्वीट कर लिखा कि लोयाबाद वार्ड संख्या 8 अंतर्गत एकड़ा बासुदेवपुर कोलियरी के जंगलों में रेंमकी कंपनी के ठेकेदार द्वारा पूरे धनबाद नगर निगम क्षेत्र का कचरा अवैध रूप से गिराया जा रहा है। 

इसके साथ ही प्लास्टिक सहित अन्य कचरे में आग लगा दी जाती है, जिससे क्षेत्र में भारी प्रदूषण फैल रहा है और स्थानीय लोग इसके शिकार हो रहे हैं। कि सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करने के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, बल्कि सारा कचरा एक साथ फेंका जा रहा है। 

साथ ही कचरे का रीसाइक्लिंग भी नहीं किया जा रहा, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। जंगलों में रहने वाले जीव-जंतु और पक्षियों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है, अगर समय रहते इसपर कोई कार्यवाई नहीं होती है तो ऐसे ही भरी मात्रा में प्रदूषण फैलते रहेंगे और लोग प्रदूषण का शिकार होते रहेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse