एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आगाज से पहले महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए निराशाजनक खबर सामने आई है। धोनी पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती दो हफ्तों में नहीं खेल पाएंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि धोनी फिलहाल रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और उन्हें आराम की सलाह दी गई है। इस चोट के चलते उनके शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहने की संभावना जताई गई है। टीम ने अपने संदेश के अंत में लिखा- Get well soon, Thala!
आज से आईपीएल 2026 की शुरुआत होने जा रही है। पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत बिना ओपनिंग सेरेमनी के होगी। बीसीसीआई के सचिव ने बताया कि पिछले साल 4 जून को हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना को ध्यान में रखते हुए इस बार किसी भी तरह का सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
आईपीएल ने पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया था, जिसके अनुसार 28 मार्च से 12 अप्रैल के बीच ये मुकाबले खेले जाने थे। अब पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसमें 13 अप्रैल से 24 मई के बीच देश के विभिन्न शहरों में कुल 50 और मैच खेले जाएंगे। हालांकि पहले 84 मैचों की चर्चा थी, लेकिन इस सीजन में उतने मुकाबले नहीं होंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse