साहित्योदय ने बनाया एक और विश्व कीर्तिमान

 

साहित्योदय ने बनाया एक और विश्व कीर्तिमान

24 घण्टे लगातार चला दुर्गायन अखण्ड काव्यार्चन

टीम एबीएन, रांची। अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति न्यास साहित्योदय ने पांचवी बार वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर लिया है। 24 घण्टे लगातार विराट कवि सम्मेलन दुर्गायन अखण्ड काव्यार्चन का आयोजन किया गया। जिसमें देश-विदेश के सैकड़ों कवि, रचनाकार और कलाकार शामिल हुए। इस आयोजन को यूएन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया। 

कार्यक्रम का भव्य समापन प्रख्यात गीतकार डॉ बुद्धिनाथ मिश्र ने किया। उन्होंने आयोजन की सफलता की कामना करते हुए कहा कि साहित्योदय राष्ट्रचेतना, साहित्य सृजन और जनजागरण में अतुलनीय योगदान दे रहा है। संस्थापक व अध्यक्ष पंकज प्रियम ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह सुखद संयोग है कि विश्व  कविता दिवस और नवरात्र के शुभ अवसर पर यह पुनीत आयोजन हुआ। 

इस वर्ष के अंत में गुवाहाटी में प्रस्तावित माँ कामाख्या दुर्गायन साहित्योत्सव से पूर्व यह एक संकल्प है जिसमें पूरी दुनिया के रचनाकार दिनरात जागरण कर अखण्ड पाठ कर रहे हैं। सरस्वती वंदना साहित्योदय की कार्यकारी निदेशक किशोरी भूषण ने किया जबकि उद्धाटन सत्र का संचालन डॉ रजनी शर्मा चंदा ने किया।

मौके पर देश के प्रख्यात ओज कवि अजय अंजाम ने दुर्गा स्तवन का पाठ किया और इस आयोजन हेतु पंकज प्रियम की खूब सराहना की। प्रख्यात राष्ट्रीय कवि अनित्य नारायण मिश्र ने भी साहित्योदय के इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए अपनी कविता से सबका मन मोह लिया। 24 घण्टे के इस अखण्ड आयोजन में हर घण्टे के लिए अलग संचालक ने सत्र में 10 से 11 कवियों की प्रस्तुति करवाई। 

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पिछले 3 माह से सभी संचालक और आयोजक मण्डल सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। जिनमें राकेश रमण, गणेश दत्त बजाज, किशोरी भूषण, डॉ रजनी शर्मा चंदा, बिंदु प्रसाद, अनामिका गुप्ता, सुदेष्ना सामन्त,ममता झा, खुशबू बरनवाल, नंदिता मांजी शर्मा, डॉ प्रियम्बदा मिश्रा, रश्मि पाण्डेय, शोभा पाराशर, अर्चना झा, निशा झा, शशि जायसवाल, संजय गुप्ता इत्यादि प्रमुख हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse