चैती दुर्गा पूजा हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा की जीवंत पहचान : धीरज प्रसाद साहू

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। चैती दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर आयोजन को भव्य और सफल बनाने के उद्देश्य से चैती दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से शिष्टाचार मुलाकात की तथा उन्हें आगामी पूजा समारोह में ससम्मान शामिल होने का निमंत्रण दिया। 

समिति के सदस्यों ने मुलाकात के दौरान पूजा आयोजन की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैती दुर्गा पूजा को श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में मनाने की व्यापक तैयारी की जा रही है। धीरज प्रसाद साहू ने समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। 

उन्होंने कहा कि चैती दुर्गा पूजा हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा की जीवंत पहचान है, जो समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता का संदेश देती है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए समिति के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। 

समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसके लिए समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 

मुलाकात के दौरान समिति की ओर से संग्राम केशरी, मिठू कुमार, भोला सिंह, विशाल साहू एवं बबलू सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभी ने धीरज प्रसाद साहू से पूजा समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया। इस अवसर पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर भी चर्चा की गई।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse