टीम एबीएन, रांची। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा ने अपने प्रमुख सामाजिक-सांस्कृतिक उत्सव बीटोत्सव 2026 की आधिकारिक थीम की घोषणा की। यह कार्यक्रम 19 मार्च से 22 मार्च 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं और विद्यार्थियों द्वारा संचालित कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
इस अवसर पर संस्थान के कई वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें डीन आफ स्टूडेंट अफेयर्स डॉ प्रवीण श्रीवास्तव, एसोसिएट डीन आफ स्टूडेंट अफेयर्स डॉ दिलीप कुमार उपाध्याय और डॉ गौतम शांडिल्य शामिल थे। इसके साथ ही बीटोत्सव 2026 के फैकल्टी कोआर्डिनेटर डॉ सुमित श्रीवास्तव और डॉ ओपी पांडेय भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। आयोजन समिति के सदस्य और परिसर के विभिन्न विभागों के छात्र भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन टीम ने अतिथियों को सम्मान स्वरूप पौधे भेंट किये।
कार्यक्रम के दौरान बीटोत्सव 2026 की थीम गाथा : द हिस्ट्री इन एनैक्डोट्स का अनावरण किया गया। इसी अवसर पर बीटोत्सव 2026 की आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च की गयी, जहां उत्सव से जुड़ी जानकारी और पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में थीम से एक डीजे प्रस्तुति भी आयोजित की गयी।
बीटोत्सव, बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा का वार्षिक सामाजिक-सांस्कृतिक उत्सव है। यह उत्सव देशभर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों को एक मंच पर लाता है, जहां वे प्रतियोगिताओं, प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। यह कार्यक्रम संस्थान के मेसरा परिसर, रांची में आयोजित किया जाता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse