ऑल इंडिया पोस्टल/पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड रांची ने मनाया महिला दिवस

 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 8 मार्च को अपराह्न 12 बजे रांची जीपीओ के प्रांगण में ऑल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन रांची के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस संघर्ष दिवस के रूप में मनाया गया। वक्ताओं ने इस मौके पर कहा कि केंद्र सरकार वैलिडेशन संशोधन के माध्यम से पेंशनर्स एवं फैमिली पेंशनर्स को 8 वें वेतन आयोग के लाभ से वंचित करना चाहती है।

29 मार्च 25 को पेंशन सचिव के द्वारा दिए गए आश्वासन (जिसमें कहा गया था कि पेंशनर्स एवं फैमिली पेंशनर्स इस संशोधन से  प्रभावित नहीं होंगे) के बावजूद सरकार ने इस संशोधन को न तो वापस लिया है और किसी किस्म का लिखित निर्देश वेतन आयोग दिया है। 

जिसके कारण देश के 65 लाख पेंशनर्स में आक्रोश है और वे पिछले साल जुलाई से आंदोलनरत है और इस आंदोलन में भागीदारी निभा रही  बड़ी संख्या में महिला पेंशनर्स भी मुखर हो कर विरोध कर रही हैं।
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हम इनके जुझारूपन एवं नेतृत्व क्षमता को सलाम करते हैं। झारखंड में भी महिला पेंशनर्स साथी अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं।

10 जनवरी को भी एसोसिएशन ने शहीद चौक पर इस मुद्दे को लेकर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया था, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया था। बैठक को एम जेड ख़ान के अलावा जयनारायण प्रसाद, हसीना तिग्गा, फुलमनी बिलॉन्ग, अमिता तिर्की, के डी राय व्यथित, त्रिवेणी ठाकुर आदि ने संबोधित किया।

राज्य सचिव ने अवगत कराते हुए कहा कि 28-29 मार्च को गुवाहाटी में होने वाले चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन में झारखंड के 36 प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिसका नेतृत्व राज्य सचिव करेंगे। उक्त जानकारी ऑल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन, झारखंड रांची के स्टेट सेक्रेटरी एम जेड ख़ान ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse