एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिल्ली/रांची। राहे प्रखंड अंतर्गत उरांवडीह निवासी जेएलकेएम राहे पंचायत अध्यक्ष अर्जुन महतो का बिजली करंट के झटका से 4 मार्च को आकस्मिक निधन हो गया था, उनके निधन से सिल्ली विधान सभा क्षेत्र में शोक का लहर है।
रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद उनका पैतृक गांव उरांवडीह में पार्थिव शरीर का 5 मार्च को अंतिम संस्कार किया गया । आज राहे पंचायत पुरना नगर विकास भवन में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई । जिसमें क्षेत्र कार्यकर्ता और समर्थक एकजुटता दिखाई।
मौके पर केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि सरल स्वभाव के धनी अर्जुन जेएलकेएम परिवार का एक मजबूत स्तंभ थे उनका असमय चले जाना पार्टी का अपूरणीय क्षति है।
कार्यक्रम के मौके पर मृतक के पत्नी यमुना देवी, भैया शिव प्रसाद महतो, भाभी उगन देवी परिवार के अन्य सदस्य, जेएलकेएम केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो, सुभाष महतो, जगदीश महतो, अनंत महतो, लक्ष्मी के अलावा अन्य पदाधिकारी समेत सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी, समर्थक ग्रामीण उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse