टीम एबीएन, रांची। मौसम में बदलाव के साथ अब झारखंड पुलिस की वर्दी में भी परिवर्तन किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी करते हुए बताया है कि 9 मार्च से राज्यभर में पुलिसकर्मी ग्रीष्मकालीन वर्दी में ड्यूटी करेंगे। इसके तहत पुलिसकर्मी हाफ शर्ट यानी आस्तीन मोड़कर वर्दी पहन सकेंगे और टोपी के साथ ड्यूटी करेंगे। यह व्यवस्था 15 नवंबर तक लागू रहेगी।
इससे पहले 4 नवंबर 2025 को आदेश जारी कर 15 नवंबर 2025 से शीतकालीन वर्दी लागू करने का निर्देश दिया गया था। उस आदेश के बाद से राज्यभर में पुलिसकर्मी बंद आस्तीन वाली वर्दी और टोपी पहनकर ड्यूटी कर रहे थे। अब मौसम में गर्मी बढ़ने और तापमान में बदलाव को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने फिर से वर्दी में बदलाव करने का फैसला लिया है।
आदेश के अनुसार 9 मार्च से सभी पुलिसकर्मी आस्तीन मोड़कर वर्दी पहनेंगे, जिससे गर्मी के मौसम में ड्यूटी करना थोड़ा आसान हो सकेगा। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि ग्रीष्मकालीन वर्दी से पुलिसकर्मियों को लंबे समय तक मैदान में काम करने में सहूलियत मिलेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse