एबीएन न्यूज नेटवर्क, पाकुड़। झारखंड के पाकुड़ जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक झटके में एक हंसता खेलता परिवार खत्म हो गया। मांता-पिता और उनकी बेटी की वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक साथ तीन लोगों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। चंदन, पत्नी और बेटी के साथ विक्रमपुर स्थित अपनी बहन के घर से पैदल लौट रहे थे।
इसी बीच नगरनबी रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बुरी तरह से कट गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों का शव क्षत-विक्षत हालात में रेलवे ट्रैक से आरपीएफ और जीआरपी टीम ने बरामद कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से इलाके में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, यह घटना पाकुड़-रामपुरहाट रेलखंड पर नगरनबी स्टेशन के पास पोल संख्या 47/40 और 47/38 के बीच की बताई जा रही है। हादसे के वक्त वंदे भारत ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा की तरफ से जा रही थी। इसी की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse