रांची : विहिप ने किशोरगंज में किया विराट हिन्दू सम्मेलन

 

एबीएन सोशल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने अपने दो दिन के झारखंड प्रवास के दौरान रनिया और बालूमाथ में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। रांची पहुंचने पर उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्यालय किशोरगंज रांची में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

जिसमें महानगर में निवास करने वाले क्षेत्र, प्रांत, विभाग एवं महानगर के दायित्वान कार्यकर्ता उपस्थित हुए। उन्होंने बैठक में उपस्थित आयाम प्रमुखों से उनके माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। प्रांत के विभिन्न जिलों में सेवा कार्य बढ़े इस पर उन्होंने विशेष जोर दिया।

साथ ही महानगरों में सुचारू रूप से संस्कारशालाएं संचालित करने की ओर कार्यकर्ताओं को ध्यान देने का निर्देश दिया। झारखंड के विभिन्न जिलों में हो रहे धर्मांतरण पर विशेष चिंता जताते हुए कहा कि कार्यकर्ता पूरी शक्ति से इसे रोकने तथा घर वापसी के कार्य में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

बैठक में क्षेत्र मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, क्षेत्र धर्माचार्य संपर्क प्रमुख वीरेंद्र विमल, प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो, धर्माचार्य संपर्क प्रांत प्रमुख युगल किशोर प्रसाद, प्रांत कोषाध्यक्ष मदनलाल बगड़िया, सहकोषाध्यक्ष शिव शंकर साबू, प्रांत मातृशक्ति संयोजिका दीपा रानी कुंज, सहसंयोजिका अनिमा पांडे, दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका कीर्ति गौरव, प्रांत विमर्श सहप्रमुख कौशल सिन्हा, प्रांत कार्य समिति सदस्य अमरेंद्र विष्णुपुरी, प्रचार प्रसार प्रांत प्रमुख प्रकाश रंजन, सामाजिक समरसता प्रांत सहप्रमुख दीपक कुमार महतो, कमल अग्रवाल, विद्यार्थी प्रांतप्रमुख अमर प्रसाद, रांची विभाग मंत्री रवि शंकर राय, महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, मंत्री विश्वरंजन कुमार, सहमंत्री राजेशअग्रवाल, नवीन पांडे, योगेश खेडवाल, अनिल तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रचार प्रसार प्रांत प्रमुख प्रकाश रंजन ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse