डीएवी में दो दिवसीय शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आरंभ

 

एबीएन कैरियर डेस्क। डीएवी झारखंड जोन बी और जे के शिक्षकों के लिए आज दो  दिवसीय शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। डीएवी कपिल देव, डीएवी गांधीनगर और डीएवी पुनदाग में आयोजित की जा रही इस कार्यशाला में अलग-अलग विषयों के प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को विषय के विविध पक्षों से अवगत कराया। 

यह कार्यशाला डीएवी सी.ए.ई के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। इस दो दिवसीय शिक्षण कार्यशाला में रांची के अलावे खूंटी, चतरा और डाल्टेनगंज के डी ए वी के शिक्षक भाग ले रहे हैं। इसमें एक हजार से अधिक सभी विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों के साथ शिक्षकों की सहभागिता है। 

यह कार्यशाला 14 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें प्री-प्राइमरी से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक के शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हैं। आज कार्यशाला का शुभारंभ अलग-अलग विद्यालयों में वैदिक मंत्रोच्चार एवं गायत्री मंत्र के साथ हुआ। 

डीएवी कपिल देव में डीएवी सीएमसी के पदाधिकारी एम.सी शर्मा और जोन बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एम.के सिन्हा ने कार्यशाला का संयुक्त रूप में उद्घाटन किया जबकि डीएवी गांधी नगर में कार्यशाला का उद्घाटन प्राचार्य प्रदीप कुमार झा तथा डीएवी नीरजा सहाय की प्राचार्या किरण यादव ने किया। 

वहीं डीएवी पुनदाग में उद्घाटन झारखंड जोन जे के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एसके मिश्रा, डीएवी टंडवा के प्राचार्य श्री यू.के.राय तथा प्राचार्य डॉ तापस घोष ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रशिक्षण में सीखी गई बातों को कक्षा तक पहुंचाने की बात कही। वक्ताओं ने प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों से सी.बी.एस.ई द्वारा हाल में लायी गयी नयी मूल्यांकन पद्धति शीघ्र सीखने की पर बल दिया। कार्यशाला का समापन कल होगा। 

डीएवी कपिल देव में गणित, कंप्यूटर, ईईडीपी,संगीत, शारीरिक अध्ययन और कला विषयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण नदिया जा रहा है वहीं डीएवी गांधी नगर में हिंदी, संस्कृत , अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, कामर्स के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विज्ञान समेत अन्य विषय के शिक्षक डीएवी पुनदाग में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse