हिंदुत्व को कभी कोई मिटा नहीं सकता : विहिप

 

गोपीनाथपुर में विराट हिंदू सम्मेलन में हजारों सनातनियों ने लिया भाग 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पाकुड़। पाकुड़ जिले के गोपीनाथपुर गांव में हिंदू समन्वय समिति द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन ने हिंदुत्व की अटूट शक्ति का उद्घोष किया। हिंदुत्व को कोई मिटा नहीं सकता के उद्घोष के साथ हजारों सनातनी भक्तों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत पूरे गांव में भव्य कलश यात्रा से हुई, उसके बाद मुख्य सत्र का शुभारंभ किया गया। 

इस अवसर पर स्वामी परमानंद महाराज ने अपने प्रेरक वक्तव्य में कहा कि सनातन संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन, सभ्य और महान संस्कृति है। उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ तत्व हिंदू समाज को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, जिसमें लव जिहाद सबसे बड़ा खतरा है। स्वामी जी ने सभी हिंदू भाइयों से अपील की कि बच्चों को गुरुकुल शिक्षा दिलाएं, आपसी एकता बनाए रखें, घर-घर में शंखनाद करें तथा सभी धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-पाठ को स्वयं निभाएं। 

वहीं, रांची के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता श्री गोपाल जी ने अपने संबोधन में हिंदू मंदिरों को समाज का श्रद्धा केंद्र बताते हुए कहा कि प्राचीन काल में मंदिर गरीब बेटियों के विवाह, बीमारों के इलाज और समाज की हर समस्या के समाधान का आधार थे। आक्रमणकारियों ने समाज को विखंडित करने के लिए सबसे पहले मंदिरों पर प्रहार किया, लेकिन अब हिंदू समाज जागृत हो चुका है और भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने साधु-संतों के बलिदान का उल्लेख करते हुए महर्षि दधीचि के हड्डी दान का उदाहरण दिया। 

श्री गोपाल जी ने पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र प्रेम पर जोर देते हुए सभी से अपील की कि पेड़ लगाएं, सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग करें, नदियों-तालाबों को स्वच्छ रखें तथा जहां तक संभव हो स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें ताकि भारत का आर्थिक विकास हो। यह सम्मेलन हिंदू एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। हिंदू समन्वय समिति ने घोषणा की कि ऐसे आयोजन निरंतर जारी रहेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse