नगर निकाय चुनाव में सोशल मीडिया पर पैनी नजर, भड़काऊ पोस्ट पर तुरंत कार्रवाई : SSP प्रभात कुमार

 

  • नगर निकाय चुनाव: सोशल मीडिया पर पैनी नजर, भड़काऊ पोस्ट पर तुरंत कार्रवाई : SSP प्रभात कुमार

मिथलेश तिवारी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। धनबाद नगर निकाय चुनाव में चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। एसएसपी प्रभात कुमार ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर 24×7 निगरानी रहेगी। 

हेट स्पीच, अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या फर्जी वीडियो फैलाने वालों पर सीधे मुकदमा दर्ज होगा। बिना अनुमति जुलूस, नियम उल्लंघन और आपत्तिजनक पोस्ट करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन भी जिम्मेदार होंगे। आम नागरिकों ने से निर्भीक होकर मतदान करने और किसी भी शिकायत की सूचना कंट्रोल रूम नंबर 8210840901 पर देने की अपील की गई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse