एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कई दिग्गज बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से खास पहचान बनायी है। इस टूर्नामेंट में निरंतरता, बड़े मैचों में रन और दबाव में प्रदर्शन—इन सबका सही मेल देखने को मिलता है। आइये जानते हैं टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में।
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। मैच: 35, कुल रन: 1,292, अर्धशतक: 15 विराट ने बड़े मुकाबलों में बार-बार टीम को संभाला है और उनका औसत व निरंतरता उन्हें इस सूची में शीर्ष पर रखती है।
पूर्व भारतीय ओपनर रोहित शर्मा इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। मैच: 47, कुल रन: 1,220, अर्धशतक: 12 रोहित ने कई टी-20 वर्ल्ड कप संस्करणों में भारत को शानदार शुरुआत दिलायी है।
श्रीलंका के महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने तीसरे स्थान पर हैं। मैच: 31, कुल रन: 1,016, अर्धशतक: 6, शतक: 1 टी-20 क्रिकेट में क्लास और निरंतरता का बेहतरीन उदाहरण रहे जयवर्धने।
इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर चौथे नंबर पर हैं। मैच: 35, कुल रन: 1,013, अर्धशतक: 5, शतक: 1 बटलर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से किसी भी मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं।
पूर्व आस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। मैच: 41, कुल रन: 984, अर्धशतक: 8 वॉर्नर लंबे समय तक टी-20 वर्ल्ड कप में आस्ट्रेलिया के लिए रन मशीन साबित हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse