टीम एबीएन, रांची। झारखंड का प्रसिद्ध लोक संस्कृति टुसू पर्व के अवसर पर 11 जनवरी 2026 को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राजधानी टुसू महोत्सव 2026 कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री जी शामिल होंगे।
आयोजक कमेटी के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए उपायुक्त भजंत्री जी ने कहा कि टूसू झारखंड की प्रमुख लोकसंस्कृति पर्व है राजधानी रांची में टूसू महोत्सव होना गर्व की बात है।
मौके पर देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि इस बार राजधानी टूसू महोत्सव 2026 को भव्य रूप से मनाने की तैयारी चल रही है, महोत्सव के मौके पर ढोल - नगाड़े - मांदर के थाप से सामूहिक संगीत नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा तथा टूसू चौडल प्रदर्शन किया जायेगा। इधर, टूसू पर्व नजदीक आते आते हाट बाजार में टूसू चौड़ाल बिक्री बढ़ गयी है, लोगों में उत्साह तेज हो गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse