टीम एबीएन, रांची। कुरमाली भाषा परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल आज परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा राजा राम महतो के नेतृत्व में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिलकर उन्हे नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। साथ ही कुरमाली भाषा परिषद के तत्वावधान में आगामी 13 जनवरी को रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में टुसू पर्व की पूर्व संध्या पर आयोजित टुसू महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया।
इस अवसर पर डॉ राजा राम महतो ने राज्यपाल को बताया कि टुसू पर्व झारखंड के साथ ही पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा का प्रमुख त्योहार है। इस पर्व की पूर्व संध्या पर कुरमाली भाषा परिषद के तत्वावधान में प्रति वर्ष झारखंड की राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में टुसू महोत्सव का अयोजन किया जाता है।
इस अवसर पर झारखंड के कोने कोने से लोग बाजा गाजा एवं बड़े बड़े आकर्षक चौड़ोलों के साथ मोरहाबादी मैदान पहुंचते हैं और टुसू की पूजा अर्चना के बाद चौड़ोलों के साथ टुसू गीतों पर नृत्य करते हैं।
प्रतिनिधिमंडल में डॉ राजा राम महतो के अलावे अधिवक्ता एवं पत्रकार मृत्युंजय प्रसाद, समाजसेवी बनमाली महतो, भूदेव चन्द्र महतो, जयंती महतो एवं दिनेश चन्द्र महतो शमिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse