टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू ने मंगलवार सुबह लोकभवन (राजभवन) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट वार्ता थी।
इसके बाद राष्ट्रपति लोकभवन से गुमला के लिए रवाना हो गईं, यहां वे रायडीह प्रखंड में आयोजित अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम कार्तिक जतरा 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को जमशेदपुर शहर के बाहरी इलाके करनाडीह में दिशोम जाहेर थान प्रांगण में संथाली भाषा की ओलचिकी लिपि के शताब्दी समारोह और 22वें संथाली पारसी महा (भाषा दिवस) को संबोधित किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse