टीम एबीएन, रांची। रांची के वरिष्ठ समाजसेवी श्री फतेह चंद्र अग्रवाल अपने जीवन काल के 90 वर्ष बसंती व आध्यात्मिक जीवन की पूर्णता होने के शुभ उपलक्ष्य पर पलासरा सीकर राजस्थान में 23 - 29 दिसंबर तक सात दिवसीय रहस्यमयी आध्यात्मिक श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान- यज्ञ का कार्यक्रम चल रहा है।
इस श्रीमद् भागवत कथा मे व्यास गद्दी पर सुशोभित श्री वेदव्यास के प्रतीक परम पूज्य स्वामी व्यासानंद जी महाराज हरिद्वार के पावन मुखारविंद से नि:सृत अमृतमयी मधुर वाणी से कथा, भजन कीर्तन व स्तुति का रसपान करा रहे हैं।
इस अवसर पर रांची के फतेहचंद अग्रवाल, भगवती देवी, वासुदेव, प्रेमलता, बैजनाथ, प्रेमा, प्रेम प्रकाश, प्रियंका, कमल अग्रवाल, रेखा सहित रांची से बड़ी संख्या में भक्तगण श्रीमद् भागवत कथा में उपस्थित है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse