एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अवैध कोयला खनन और तस्करी मामले में ED ने कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह से रांची कार्यालय में घंटों पूछताछ की। जांच एजेंसी ने उनके पति के कारोबार, संपत्तियों और निवेश के स्रोत को लेकर सवाल किए।
29 जुलाई की छापेमारी में ED को 1.02 करोड़ रुपये नकद, करीब 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड निवेश और 200 से अधिक अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिलने का दावा है। अब जांच कथित अवैध कमाई को संपत्तियों और निवेश में लगाने के एंगल पर आगे बढ़ रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse